USCIRF रिपोर्ट पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, कहा – ‘कांग्रेस का हाथ: पाकिस्तान के साथ’

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है। इस बार पार्टी ने अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़ी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अपने पोस्ट में “कांग्रेस का हाथ: पाकिस्तान के साथ” लिखा है।

दरअसल, United States Commission on International Religious Freedom (USCIRF) की हालिया रिपोर्ट में अमेरिकी सरकार को सुझाव दिया गया है कि भारत को धार्मिक आजादी के उल्लंघन के मामले में “खास चिंता वाला देश” घोषित किया जाए। रिपोर्ट में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति की जांच, RSS पर प्रतिबंध, संपत्ति फ्रीज करने और व्यापार व सुरक्षा सहयोग को धार्मिक आजादी से जोड़ने जैसे सुझाव शामिल बताए गए हैं।

बीजेपी ने इस रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कांग्रेस पर हमला किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कांग्रेस विदेशी ताकतों के साथ खड़ी नजर आ रही है, जो भारत को कमजोर करना चाहती हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि देश की संप्रभुता से समझौता करना कांग्रेस की नीति बन गई है और यह केवल राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रहित के खिलाफ कदम है।

हालांकि, इस मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई