यूपी बीजेपी में नई टीम के गठन की तैयारी तेज, नेताओं की बैठकों का दौर शुरू

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में नई टीम के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े रविवार को लखनऊ पहुंचे और उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक का दौर शुरू किया।

विनोद तावड़े ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर संगठन और राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि वे अन्य वरिष्ठ नेताओं, जिनमें केशव प्रसाद मौर्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं, से भी बैठक करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इन बैठकों के बाद विनोद तावड़े हाईकमान को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके आधार पर यूपी बीजेपी की नई टीम और संगठनात्मक बदलावों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

पार्टी में करीब तीन साल बाद बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी मानी जा रही है। इसे आगामी चुनावों, खासकर 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है।

इस बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button