BJP office: क्या BJP ऑफिस की भी जांच करेगी ED ?

BJP office: छत्तीसगढ़ में इस समय राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हाल ही में ईडी द्वारा राजीव भवन के निर्माण से जुड़े समन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, अगर इस मुद्दे की जांच हो रही है, तो क्यों न भा.ज.पा. मुख्यालय के निर्माण की भी जांच की जाए?

इसके जवाब में, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस ईडी की जांच पर राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी शराब घोटाले को लेकर ईडी की जांच से ध्यान भटकाने के लिए बयानबाजी कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब तक ईडी की कार्रवाई साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर की जा रही है, और कांग्रेस को इस पर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

यह पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को गरमा दिया है, और अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में ये बयानबाजी किस दिशा में जाती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई