बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में BJP नेता सुरेंद्र कुमार (42) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने पहले उन्हें गली में घेरा, जहां उन पर 2 फायर किए। एक गोली लगने के बाद नेता जान बचाने के लिए दुकान के भीतर भागे तो हमलावर भी पीछा करते हुए आ गया।

दुकान में नेता और हमलावर की हाथापाई भी हुई। हालांकि, हमलावर ने सीधे नेता के सिर में गोली मार दी, जिससे नेता ने वहीं दम तोड़ दिया। हत्या का वीडियो भी सामने आया है। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। हालांकि, आज सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 3 टीमें बनाई थीं, जिन्होंने छापे मारकर आरोपी की पकड़ा। शव को खानपुर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। होली की रात यानी शुक्रवार को हुई इस घटना के पीछे जमीन विवाद की वजह बताई जा रही है।

पहले इनेलो में थे, घर में पत्नी और 2 बेटी-एक बेटा

सुरेंद्र कुमार पहले इनेलो से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली। जनवरी 2021 में गांव जवाहरा के रहने वाले नंबरदार सुरेंद्र को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था। 42 वर्षीय सुरेंद्र की जॉइंट फैमिली है। उनका एक भाई विदेश में है।

घर में माता-पिता हैं, जहां सुरेंद्र के भाई की पत्नी और बच्चे भी साथ रहते हैं। सुरेंद्र के 3 बच्चे हैं। जिनमें 2 लड़की और एक लड़का है। सुरेंद्र खेतीबाड़ी कर गुजारा करते थे। हाल में ही BJP पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्ष की नई सूची में उन्हें मुंडलाना मंडल अध्यक्ष बनाया गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई