बिलासपुर: बिना सूचना तोड़ी गई दुकानें, व्यापारियों में आक्रोश, कलेक्टर से लगाई गुहार

बिलासपुर:शनिवार सुबह करीब 5 बजे जिला प्रशासन द्वारा अचानक की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई से चाटीडीह क्षेत्र के व्यापारियों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि न तो उन्हें कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। अचानक दुकानें तोड़े जाने से उनका सामान बर्बाद हो गया और रोज़गार पर संकट खड़ा हो गया है।

व्यापारियों ने बताया कि पहले भी साल 2007 में सब्ज़ी मंडी को यहां से हटाया गया था। तब थोक व्यापारियों को तिफरा में जगह दी गई थी, लेकिन चिल्हर व्यापारी अब तक किसी वैकल्पिक स्थान के इंतजार में हैं। मजबूरी में वे तिरपाल के नीचे दुकानें लगाकर अपना व्यापार चला रहे थे।

तोड़फोड़ के बाद सैकड़ों व्यापारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आगे ऐसी कार्रवाई से पहले सूचना दी जाए, पुनर्वास की व्यवस्था की जाए और मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय लिया जाए।

इस घटना के बाद अब राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी इस मुद्दे पर आवाज उठानी शुरू कर दी है। व्यापारियों का कहना है कि वे कोई अवैध काम नहीं कर रहे, सिर्फ अपने परिवार का पेट पालने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई