बिलासपुर रेलवे की लापरवाही: मुनाफे की दौड़ में नियमों की अनदेखी

रेलवे नियमों की ताख पर बिलासपुर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मालगाड़ियों पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिलासपुर जोन, जो माल धुलाई से सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाला माना जाता है, अब मुनाफे की लालच में नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि मालगाड़ियों की धुलाई बिना किसी मानक पालन के की जा रही है।

आज बिलासपुर से गुजर रही एक मालगाड़ी का नजारा चौंकाने वाला था। पूरी गाड़ी ऊपर से ढकी नहीं थी, जिसके चलते कोयला, खनिज और अन्य सामान खुले में उड़ते रहे। यह न केवल प्रदूषण फैला रहा है, बल्कि आसपास की खेती-किसानी को भी बर्बाद कर रहा है। खुले में उड़ती धूल फसलों को नुकसान पहुंचा रही है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। इतना ही नहीं, खुले डिब्बों से सामान चोरी होना भी आम बात बन गई है।

हैरानी की बात यह है कि यह सब रेलवे प्रशासन की आंखों के सामने हो रहा है और कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। सवाल यह उठता है कि क्या मुनाफे की लालच में रेलवे ने नियम और सुरक्षा को पूरी तरह भुला दिया है? अब वक्त आ गया है कि इस खतरे पर लगाम कसी जाए, वरना आने वाले समय में यह सिर्फ प्रदूषण ही नहीं, बल्कि किसानों की आजीविका और आम जनता की सेहत के लिए भी बड़ा संकट बन जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button