Bilaspur Railway News: रेलवे स्टेशन में पुनर्विकास कार्य जारी, एडीआरएम और सीनियर डीसीएम ने किया निरीक्षण

Bilaspur Railway News (बिलासपुर) : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर स्टेशन को 392 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है | स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस पुनर्विकास कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। रेलवे प्रशासन यात्रियों को असुविधा से बचाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।

वही स्टेशन को 3 साल के अंदर पूर्ण करना है। जिसके लिए लगातार रेलवे के अधिकारी इस दिशा में कदम उठाकर कार्य को तेजी से पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके तहत बिलासपुर रेल मंडल के एडीआरएम और सीनियर डीसीएम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लगातार स्टेशन में यात्रियों के द्वारा मिल रही समस्याओं की शिकायत के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि मौजूदा समय में एक दो और चार नंबर गेट यात्रियों के आवागमन और प्रस्थान के लिए शुरू किया गया है।

इसके अलावा जनरल टिकट काउंटर को पुराने आरक्षण अकाउंट पर जबकि आरक्षण काउंटर को सेकरसा मैदान के सामने स्थापित किया गया है निश्चित तौर पर रेलवे का जो स्टेशन तैयार हो रहा है। वह भव्य रूप लेगा लेकिन मौजूदा समय में जिस तरह से स्टेशन में आवागमन और प्रस्थान को लेकर लगातार समस्या हो रही है और रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी इस दिशा में ध्यान नहीं दे रहे हैं। उसे यात्रियों के अंदर आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। एक तो ट्रेनों के विलंब से चलने की समस्या दूसरी तरफ टिकट काउंटर शाहिद स्टेशन पहुंच समस्याओं को देखते हुए यात्री भी अब रेलवे के प्रति आक्रोश जाहिर कर रहे हैं यही वजह है कि लगातार रेलवे के अधिकारी अब निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई