बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्यूल अकाउंट से 1.30 करोड़ की ठगी, 8 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फर्जी बैंक खातों (जिन्हें म्यूल अकाउंट कहा जाता है) के जरिये की जा रही ऑनलाइन ठगी का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये लोग अपने बैंक अकाउंट साइबर ठगों को दे देते थे। ठग इन खातों का इस्तेमाल डिजिटल धोखाधड़ी, फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप, क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट, गूगल रिव्यू और टेलीग्राम टास्क जैसे फ्रॉड में करते थे।

इन खातों के जरिये करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस की यह कार्रवाई रेंज साइबर थाना और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने मिलकर की है।

पुलिस ने तकनीकी जांच और पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर आरोपियों को पहचाना और गिरफ्तार किया। बिलासपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें और साइबर फ्रॉड से सतर्क रहें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई