बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 8 साल से फरार गौ तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना पुलिस ने गौ तस्करी के एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राकेश जायसवाल, जो इंदौर, मध्य प्रदेश का रहने वाला है, पिछले 8 साल से फरार था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गौ तस्करी रोकथाम और फरार वारंटियों की धरपकड़ के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मुंगेली क्षेत्र में देखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ 2018 में पशु क्रूरता अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई यह साबित करती है कि वह अपने क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार सक्रिय है और गौ तस्करी जैसी गंभीर अपराधों को सख्ती से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई