नगर निगम : में जल्द होगा शपथ ग्रहण, 15 दिन में होगा गठन

बिलासपुर
नगर निगम : 15 फरवरी को बिलासपुर नगर निगम में भाजपा के महापौर के तौर पर पूजा विधानी निर्वाचित हुई है, जिसके बाद अब भी शपथ ग्रहण को लेकर अटकलें तेज है हालांकि नगर निगम बिलासपुर के द्वारा सम्मेलन और शपथ ग्रहण को लेकर तैयार या शुरू कर दी गई है बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को शहर की सत्ता के लिए महापौर और नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद शपथ लेंगे। बिलासपुर के मुंगेली नाका ग्रीन पार्क ग्राउंड में महापौर और न निर्वाचित वार्ड पार्षद शपथ लेंगे इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे। क्योंकि सोमवार को सभापति चयन के लिए पर्यवेक्षक आएंगे इसके बाद शपथ ग्रहण का औपचारिक ऐलान हो जाएगा ।हालांकि नगर निगम के द्वारा शपथ ग्रहण और सम्मेलन को लेकर समस्त औपचारिकता पूरी कर ली गई है ताकि जैसे ही शपथ ग्रहण हो तत्काल सम्मेलन आयोजित कर शहर विकास को गति दी जा सके।





