बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 7 सीनियर सिविल जजों के तबादले किए, 12 मई तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 7 वरिष्ठ श्रेणी सिविल जजों के तबादला आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 7 मई को निकाला गया है और सभी अधिकारियों को 12 मई तक अपने नए कार्यस्थल पर जॉइन करने को कहा गया है।

तबादले की सूची इस प्रकार है:

असलम खान, सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी), चांपा से स्थानांतरित होकर रायपुर में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में प्रथम अतिरिक्त जज बनाए गए हैं।

कुमारी आकांक्षा राठौर, पंडरिया से दुर्ग में चतुर्थ सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) के पद पर गई हैं।

कुमारी नम्रता नोर्गे, मानवाधिकार आयोग रायपुर से चांपा में सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) के पद पर आई हैं।

सोनी तिवारी, दल्लीराजहरा से कोरबा में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में प्रथम अतिरिक्त जज बनाई गई हैं।

आलोक कुमार अग्रवाल, रायपुर से पंडरिया में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में अतिरिक्त जज नियुक्त हुए हैं।

राहुल कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कवर्धा से दल्लीराजहरा में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में अतिरिक्त जज बनाए गए हैं।

कामिनी वर्मा, बगीचा से रायपुर में प्रथम सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) की अदालत में पांचवीं अतिरिक्त जज बनाई गई हैं।

इस आदेश के बाद संबंधित जिलों में न्यायिक कार्यों में बदलाव की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई