बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी मंजूरी, 2028 तक उड़ान भरने का सपना मजबूत

रायपुर विधानसभा परिसर में आज बिलासपुर के लिए हवाई सुविधा के सपने को नई मजबूती मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति की अहम मुलाकात हुई। यह मुलाकात बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सेना के कब्जे वाली 1012 एकड़ जमीन के अधिग्रहण हेतु अनुपूरक बजट में 150 करोड़ रुपये के प्रावधान पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस विषय पर वे स्वयं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा कर चुके हैं और जल्द ही इसका समाधान निकलने की उम्मीद है।

समिति ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि तमिलनाडु जैसे छोटे राज्य में सात बड़े एयरपोर्ट हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में अभी केवल एक प्रमुख हवाई अड्डा है। इसी को देखते हुए बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार की आवश्यकता बताई गई। इसमें रनवे की लंबाई 1500 मीटर से बढ़ाकर 2200 मीटर करने, 500 यात्रियों की क्षमता वाला नया टर्मिनल भवन और आधुनिक एटीसी टावर बनाने की मांग रखी गई।

समिति के अनुसार लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से बिलासपुर में फोर-सी श्रेणी का एयरपोर्ट विकसित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने पूरे ज्ञापन को गंभीरता से पढ़ते हुए आश्वासन दिया कि बिलासपुर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और भविष्य में उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

वहीं वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने इस महत्वपूर्ण प्रावधान के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया। समिति ने लक्ष्य तय किया है कि वर्ष 2028 में बिलासपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाए। आज की यह मुलाकात उसी सपने की मजबूत शुरुआत मानी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई