कारगिल के शहीदों को सलाम करने निकली बाइक रैली, केशकाल घाटी में फहराया तिरंगा

रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा सब एरिया मिलिट्री स्टेशन और रायपुर के राइडर्स ने मिलकर एक खास बाइक रैली निकाली। यह रैली कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई।

रैली की शुरुआत नया रायपुर के मिलिट्री स्टेशन से हुई। राइडर्स वहां से बस्तर की खूबसूरत लेकिन दुर्गम केशकाल घाटी तक अपनी बाइक से पहुंचे। घाटी में पहुंचकर सभी ने तिरंगा फहराया और जोर से ‘जय हिंद’ के नारे लगाए।

‘राइड फॉर विक्ट्री’ नाम की इस रैली में 60 से ज्यादा लोग शामिल हुए। इसमें सेना के जवान, रिटायर्ड सैनिक, महिला बाइकर्स और अलग-अलग प्रोफेशन में काम करने वाले लोग शामिल थे।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

बारिश और मुश्किल रास्तों के बावजूद सभी का जोश देखने लायक था। सेना के अधिकारियों ने बताया कि इस रैली का मकसद शहीदों के बलिदान और शौर्य को सम्मान देना और युवाओं में देशभक्ति और सेवा भाव की भावना जगाना था।

इस प्रेरणादायी यात्रा में हर किसी ने अपने तरीके से देश के लिए प्यार और सम्मान जाहिर किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई