बीजापुर में पोर्टा केबिन घोटाला: 24 अधीक्षक पद से हटाए गए

बीजापुर जिले में आरएमएसए पोर्टा केबिन से जुड़ा बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। बिना बिल के लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का सामान खरीदे जाने के कारण प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।

कलेक्टर संबित मिश्रा ने जांच के बाद 24 पोर्टा केबिन अधीक्षकों को पद से हटा दिया है। इनमें से सबसे ज्यादा 11 अधीक्षक भोपालपटनम ब्लॉक से हैं।

इससे पहले बिना बिल के भुगतान कराने में भूमिका होने पर एपीओ पुरुषोत्तम चंद्रकार को निलंबित किया जा चुका है। वहीं, एक अन्य कर्मचारी पर भी कार्रवाई की तैयारी है।

सूत्रों के मुताबिक, अधीक्षकों ने यह भुगतान अधिकारियों के कहने पर किया था। हालांकि अधीक्षकों का कहना है कि पहले भी इसी तरह से संबंधित फर्म को भुगतान होता आया है।

फर्जी भुगतान के मामले में प्रशासन ने दो विभागीय अधिकारियों पर एफआईआर भी दर्ज कराई है। फिलहाल हटाए गए अधीक्षकों की जगह नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई