बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट-शेयरिंग फॉर्मूला तय, मुकेश सहनी की डिप्टी CM दावेदारी बनी विवादित

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, लेफ्ट और VIP) के बीच सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है। सूत्रों के अनुसार, 243 सीटों में से आरजेडी को 130–135, कांग्रेस को 55–58, वीआईपी को 14–18 और वामदलों को 30–35 सीटें मिलने की संभावना है।

हालांकि, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की डिप्टी सीएम बनने की मांग को लेकर गठबंधन के भीतर मतभेद उभर आए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें 16 सीटों का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे उन्होंने नामंजूर कर दिया है।

तेजस्वी यादव के आवास पर आज शाम महागठबंधन की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर अंतिम मुहर लग सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button