बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी के पास है 12 लग्जरी कारों का कलेक्शन

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार शो में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी एंट्री ली है। इन्हीं में से एक नाम है यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर मृदुल तिवारी का, जिनकी पहले से ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शो में आने के बाद से ही मृदुल चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल ने भी सबको चौंका दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मृदुल तिवारी के पास कुल 12 महंगी गाड़ियां रही हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। उनके कलेक्शन में मारुति स्विफ्ट से लेकर थॉर, ऑडी कन्वर्टिबल, फॉर्च्युनर, स्कॉर्पियो, दो मर्सडीज, बीएमडब्ल्यू, जैगुआर, पॉर्श और इनोवा जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं। इनमें से उनकी एक फॉर्च्युनर चोरी हो गई थी और एक इनोवा आग में जल गई थी। इसके बावजूद वे आज भी कई महंगी गाड़ियों के मालिक हैं।

मृदुल का कहना है कि उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल में उनके बड़े भाई का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि कई गाड़ियां उनके पास तब से थीं जब वे वीडियो बनाना भी शुरू नहीं किए थे। बड़े भाई ने उनकी हर इच्छा पूरी की और उन्हें हमेशा सपोर्ट दिया।

सिर्फ कारों का शौक ही नहीं, बल्कि कम उम्र में उन्होंने करियर में भी बड़ी कामयाबी हासिल की है। मृदुल ने छह साल पहले शॉर्ट वीडियोज से शुरुआत की थी और धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई। आज उनके यूट्यूब पर करीब दो करोड़ सब्सक्राइबर हैं।

मृदुल की नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 60 करोड़ रुपये तक हो सकती है, जबकि अन्य में इसे 5 से 7 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिग बॉस में एंट्री के बाद से मृदुल को दर्शकों का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। उनकी लोकप्रियता और लग्जरी लाइफस्टाइल देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वे इस सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक बन चुके हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button