बड़ी कामयाबी! पुलिस ने रक्सेल गैंग के खूंखार गुर्गे राजा बैझड को दबोचा

रायपुर। खतरनाक बदमाश राजा बैझड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बदमाश राजा बैझड जेल से पैरोल मे बाहर आने के बाद से फरार था। जवानों की सूझबूझ से बदमाश पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि जब टिकरापारा पुलिस मोती नगर पहुंची तो बदमाश ने टीम पर फायरिंग करने कट्टा लोड कर दिया था। पकड़ने के दौरान पुलिसकर्मियों को चोट आई है। बता दें कि बदमाश राजा बैझड रक्सेल गैंग का गुर्गा है। हत्या के मामले में जेल भेजा गया था। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। कार्रवाई टीम में टी आई मनोज साहू प्रधान आरक्षक महेश नेताम आरक्षक असवन साहू सुनील पाठक विवेक यादव आनंद शर्मा रूप धुर्वेशी शामिल थे। जिसमे महेश नेताम, सुनील पाठक और असवन साहू को चोटे आई है





