दुर्ग में पुलिस का बड़ा अभियान: 155 नशा तस्कर गिरफ्तार, 21 महिलाएं भी शामिल

भिलाईदुर्ग पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जनवरी से जुलाई के बीच 71 मामले दर्ज किए और 155 तस्करों को जेल भेजा है। इनमें 21 महिलाएं भी शामिल हैं।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए खास रणनीति बनाई है। सबसे ज्यादा कार्रवाई गांजा तस्करी पर की गई, वहीं हेरोइन, ब्राउन शुगर, टेबलेट और सिरप भी जब्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार केवल सात महीनों में ही ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं। अभियान में पुलिस थानों और क्राइम ब्रांच की टीमों ने मिलकर लगातार छापेमारी की।

पुलिस का कहना है कि जिले के अलावा अन्य राज्यों से जुड़े नशा तस्करों पर भी नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई