होली पर किसानों को बड़ी सौगात, खातों में ट्रांसफर होंगे ₹10,000 करोड़

होली के अवसर पर राज्य सरकार किसानों को बड़ी आर्थिक सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में होली से पहले अंतरित की जाएगी। इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं और किसानों की समृद्धि से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जा रहा है और प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है। साथ ही किसानों को ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय लागू की गई किसान क्रेडिट कार्ड योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण मिलना संभव हुआ।

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। 28 फरवरी को बिलासपुर जिले से राशि अंतरण की प्रक्रिया शुरू होगी और प्रदेश के सभी विकासखंडों में इसे उत्सव की तरह मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आगे भी किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी और उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई