नवरात्र पर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात: रायपुर से डोंगरगढ़ तक मुफ्त बस सेवा शुरू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को आकाशवाणी चौक स्थित माँ काली मंदिर से डोंगरगढ़ तक नि:शुल्क बस सेवा की शुरुआत की। अब रायपुर से माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को मुफ्त बस सुविधा मिलेगी।

यह सेवा माँ काली सेवा समिति द्वारा पूरे नवरात्र पर्व के दौरान नौ दिनों तक चलाई जाएगी। प्रतिदिन चार बसें रायपुर से श्रद्धालुओं को लेकर डोंगरगढ़ जाएँगी और दर्शन करवाकर वापस रायपुर लाएँगी। आज मुख्यमंत्री ने चार बसों में लगभग दो सौ श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति पिछले दस वर्षों से यह सेवा कर रही है, जो न केवल आस्था बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि माँ बम्लेश्वरी के दर्शन से श्रद्धालुओं के मन में दिव्य ऊर्जा का संचार होता है और यह बस सेवा उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो परिस्थितियों के कारण स्वयं नहीं पहुँच पाते।

कार्यक्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी समिति से कवर्धा से डोंगरगढ़ तक एक बस सेवा शुरू करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने समिति से जुड़े श्रीचंद सुंदरानी, दीपक भारद्वाज और सभी पदाधिकारियों को साधुवाद दिया और प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएँ दीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई