big breaking: कोरबा में चली गोली, युवक की पीठ में फंसी बुलेट, जिले में 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी वारदात

कोरबा। कोरबा जिले में बीते 24 घंटे में बदमाशों ने 2 बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। एक दिन पहले हुए कारोबारी की हत्या में मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी, वहीं अब अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। हमले में युवक के पीठ पर गोली लगी। जिसके बाद राहगीरों ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
युवक की पीठ में गोली फंस गई है। डॉक्टरों ने युवक की हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रिफर कर दिया है। घायल युवक कृष्णा पांडेय कोरबी थाना क्षेत्र के बूढ़ापारा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक युवक कृष्णा पांडेय किसी काम से जाने के लिए निकला था, इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने बीच सड़क पर युवक पर गोली चला दी।
फिलहाल पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शहर के सभी चौक-चौराहों पर नाकेबंदी कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।





