असम दौरे से लौटे भूपेश बघेल का हमला, बोले- हिमंता सरकार से जनता परेशान, बदलाव तय

रायपुर। असम दौरे से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां की सियासी स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार से जनता परेशान है और असम में बदलाव की बयार चल पड़ी है।

कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई का आरोप

असम चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए भूपेश बघेल ने कहा कि डरी हुई हिमंता सरकार कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन खेड़ा के घर पुलिस रेड की गई, लेकिन कांग्रेस भाजपा के हथकंडों से डरने वाली नहीं है।

अमित शाह पर भी साधा निशाना

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नेता बौखला गए हैं और अमित शाह असम में जाकर गाय बांटने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2003 में छत्तीसगढ़ में ऐसी योजना फेल हो चुकी है और अब भाजपा के पास जनता को देने के लिए कुछ नया नहीं है।

एजेंसियों की कार्रवाई पर उठाए सवाल

बघेल ने कहा कि तीन फर्जी पासपोर्ट और विदेशों में संपत्ति के मामले में कांग्रेस द्वारा दिए गए आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जबकि दूसरी तरफ रात में एफआईआर दर्ज कर सुबह पुलिस दिल्ली पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के दौरान एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई