रायपुर में 20वीं सीनियर और 14वीं जूनियर नेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप 14 मई से

रायपुर। वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ वुडबॉल संघ द्वारा 20वीं सीनियर एवं 14वीं जूनियर नेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 14 से 17 मई 2026 तक कृष्णा विकास ग्लोबल स्कूल ग्राउंड, रायपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

जूनियर वर्ग के लिए आयु सीमा तय

जूनियर वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 19 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। इसके लिए 1 जनवरी 2007 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे।

खिलाड़ियों के लिए पूरी व्यवस्था

आयोजन समिति ने 14 से 18 मई तक खिलाड़ियों के आवास, भोजन और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था की है। सभी टीमों को 14 मई की सुबह तक रायपुर पहुंचने और 5 मई तक अपनी भागीदारी की पुष्टि करने के निर्देश दिए गए हैं।

टीम संरचना और निर्देश

  • प्रत्येक टीम में 24 खिलाड़ी (12 पुरुष, 12 महिला)
  • 3 अधिकारी शामिल होंगे
  • महिला टीम के साथ महिला मैनेजर अनिवार्य
  • खिलाड़ी अपने खेल उपकरण (किट और मैलेट) साथ लाएंगे

यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप वुडबॉल खेल के प्रचार-प्रसार के साथ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई