भोपाल :कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट में लिखा- ‘मैं मसूद को मार दूंगा’

भोपाल, 28 अप्रैल 2025

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए दी गई, जिसमें आरोपी ने लिखा था कि वह अगले दिन मसूद को मार देगा और यह भी पूछा कि उसकी जमानत कौन लेगा। इस धमकी को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई हिंसा से जोड़ा जा रहा है, और इस मामले की जांच अब पुलिस द्वारा की जा रही है।

पोस्ट में आरोपी सचिन सूर्यवंशी ने कहा, “देश हित में मरना-मारना पसंद है मुझे, जो नरसंहार हुआ है उनके लिए देशद्रोही को मारूंगा जो इसका समर्थन कर रहे हैं।” इस पोस्ट को लेकर विधायक के समर्थकों ने शिकायत दर्ज करवाई है, और पुलिस ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

सचिन सूर्यवंशी को बीजेपी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पार्षद मेवालाल कनर्जी ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, विधायक मसूद की सुरक्षा बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कोलार क्षेत्र में आरोपी की खोज शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button