चेतना महोत्सव के दौरान मधुमक्खियों का हमला, मची अफरा-तफरी

बिलासपुर के विवेकानंद उद्यान में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव उस समय अव्यवस्था का शिकार हो गया, जब कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों का हमला खासतौर पर कार्यक्रम में मौजूद बच्चों पर हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद आयोजन स्थल पर मौजूद लोग बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते नजर आए। कुछ समय के लिए कार्यक्रम को रोकना पड़ा, जिससे आयोजन प्रभावित हुआ। घटना के समय केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बच्चे कार्यक्रम में मौजूद थे।

स्थिति को नियंत्रित करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का समापन डिप्टी सीएम के संबोधन के साथ किया गया। गनीमत यह रही कि समय रहते हालात संभाल लिए गए, जिससे किसी भी बड़ी अनहोनी से बचाव हो सका।

घटना के बाद आयोजकों और प्रशासन ने राहत की सांस ली और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा इंतजाम और सतर्कता बढ़ाने की बात कही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई