Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

आज का राशिफल: सिंह राशि वाले परिवार के सदस्यों से बातचीत करें संभल कर, तुला राशि वालों को मिलेगा काम में सफलता

रायपुर। फलित ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और योग का परिणाम जो कि दुख या सुख के रूप में होता है, ये राशिफ़ल कहलाता है। अधिकतर लोग राशिफ़ल में अपनी आस्था रखते है। इससे कई लोग अपने दैनिक कामकाज की रूपरेखा तक तैयार करते है। हमारे पाठको के लिए राशिफल प्रेषित है। 

दैनिक राशिफल

🐏मेष
आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा। बुखार, सर्दी या कफ जैसी समस्याएं हो सकती है, इसलिए बाहर जाने से बचें। मन में नकारात्मक विचारों के कारण आपका ध्यान किसी काम में नहीं लगेगा। अधिक खर्च की संभावना रहेगी। दोपहर के बाद स्थिति आपके अनुकूल होने लगेगी। हालांकि इस दौरान जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें।

🐂वृषभ
आज का दिन शुभ फलदायी है। धन वृद्घि तथा पदोन्नति होने के योग हैं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहने वाले हैं। व्यापार के लिए किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। भागीदारी के काम में भी सफलता मिल सकती है। आज जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद दूर होंगे। आप दोनों के बीच प्रेम संबंध मधुर होंगे।

👫मिथुन
आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा। आज का दिन अच्छा होने के कारण आपके सभी काम अच्छी तरह से पूरे होंगे। घर और ऑफिस का वातावरण प्रफुल्लित और आनंदमयी बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधिकारियों की मदद से आप प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकेंगे। आपके काम सरलता से संपन्न होंगे।

🦀कर्क
आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा। तन-मन में आनंद की अनुभूति होगी। आपके भाग्य में निखार आ सकता है। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। धर्म संबंधी कामकाज या किसी मंदिर दर्शन के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि परिवार की जरूरत पर धन खर्च करके मन को प्रसन्नता भी होगी।  

🐅सिंह
आज का दिन थोड़ा परेशानी से भरा है। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। खान-पान में ध्यान नहीं रखेंगे तो बीमारी पर पैसा खर्च करना होगा। मन में नेगेटिविटी आने से परेशान रह सकते हैं। इस कारण किसी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा। नौकरीपेशा लोग आज आराम करने के मूड में रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत में संभलकर रहना पड़ेगा। 

🙍‍♀️कन्या
आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। प्रिय व्यक्ति के साथ आपकी निकटता आपको आनंदित करेगी। अपने वैवाहिक जीवन में आत्मीयता का अनुभव करेंगे। आप प्रिय पात्रों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

⚖️तुला
आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा। आपके घर में सुख- शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में अच्छे अवसर आएंगे। काम में सफलता और प्रतिष्ठा दोनों प्राप्त होगी। नौकरी में आपकी प्रगति होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी जरूरी जगह पर खर्च की संभावना है। आप सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। 

🦂वृश्चिक
आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ा नाजुक रहेगा। इस कारण समय पर अपना टास्क पूरा कर पाने की स्थिति में नहीं रहेंगे। किसी काम के पूरा नहीं होने से अपयश मिल सकता है। आपको शेयर- सट्टे के काम में आज नहीं पड़ना चाहिए। संतान की तकलीफ चिंता का कारण बन सकती है। 

🏹धनु
आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा। आपको शारीरिक और मानसिक सुस्ती का अनुभव होगा। मानसिक भय भी रहेगा। घर का वातावरण काफी गंभीर रहेगा। मां की तबीयत की चिंता आपको रहेगी। नींद पूरी नहीं होने और समय पर भोजन नहीं मिलने से आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेज साइन करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।

🐊मकर
आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा। दैनिक काम में परिस्थिति आपके अनूकूल होने से आप स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन की समस्या हल होगी। जायदाद और संपत्ति से सम्बंधित विवाद हल होंगे। आपको व्यापार में वित्तीय लाभ हो सकता हैं। दोस्तों का साथ और सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। 

🍯कुंभ
आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा। यदि आप वाणी पर अंकुश रखेंगे, तो बहुत-सी परेशानियों से बच सकेंगे। किसी विवाद में आज ना पड़ें। कार्यस्थल पर आप केवल अपने काम पर ध्यान दें। दोपहर के बाद कोई अनावश्यक खर्च आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी भी काम में अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। असंतोष रहेगा।  

🐟मीन
आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा। आज का दिन आनंद और उत्साह से भरा रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए काम का आरंभ करने के लिए दिन शुभ है। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ बाहर भोजन करने या घूमने जाने का मौका मिलेगा। यात्रा की संभावना है।

🙏🏼 *आपका दिन मंगलमय हो*🙏🏼

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई