राजधानी में पकड़ा गया बांग्लादेशी किन्नर, 25 साल से छिपा रहा भारत में पहचान

अब्दुल नेहा बनकर रह रहा था, नाबालिग था तब परिजनों के साथ सीमा लांघकर आया था भारत

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक किन्नर को गिरफ्तार किया है, जो असल में बांग्लादेशी नागरिक निकला। पकड़े गए शख्स की पहचान नेहा किन्नर उर्फ अब्दुल कलाम के रूप में हुई है। वह कई सालों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे भोपाल में रह रहा था। पुलिस को उसके पास से अवैध पहचान पत्र भी मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक, अब्दुल कलाम करीब 25 साल पहले, महज 17 वर्ष की उम्र में, बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसा था। वह पहले महाराष्ट्र और फिर देश के अलग-अलग हिस्सों में रहा। आखिर में उसने भोपाल में खुद को किन्नर बताकर रहना शुरू किया और फर्जी दस्तावेज बनवा लिए।

एमपी नगर पुलिस ने उसे मारपीट के एक मामले में हिरासत में लिया था। पूछताछ में जब पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की तो असलियत सामने आई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब्दुल पूरे परिवार और रिश्तेदारों के साथ भारत आया था। उसके पांच साथी पहले से चोरी व लूट के मामले में जेल में हैं।

अब पुलिस उसके खिलाफ विदेशी नागरिक कानून और फर्जी दस्तावेज के तहत कार्रवाई कर रही है। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे बांग्लादेश भेजा जाएगा। साथ ही, अब्दुल को संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यह मामला भारत में रह रहे अवैध नागरिकों और दस्तावेजों की जांच की गंभीरता को उजागर करता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button