बलौदाबाजार: कृषि केंद्रों में छापेमारी, अवैध उर्वरक और बीज जब्त, कई दुकानों को नोटिस

बलौदाबाजार।कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में कृषि विभाग ने सख्त एक्शन शुरू कर दिया है। किसानों को सही और गुणवत्तापूर्ण बीज-उर्वरक मिले, इसके लिए कृषि केंद्रों पर औचक निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है।

कहां-कहां हुई कार्रवाई?

बुधवार को जिला स्तरीय निरीक्षण टीम ने भाटापारा के करहीबाजार में कई कृषि केंद्रों की जांच की।

राजकुमार पटेल कृषि केंद्र में अवैध रूप से भंडारित उर्वरक और बीज पाए गए। विभाग ने तुरंत सामग्री जब्त कर ली और दुकानदार को 3 दिन में जवाब देने का नोटिस जारी किया।

पटेल कृषि केंद्र में खराब और एक्सपायर बायो फर्टिलाइजर मिलने पर भी कारण बताओ नोटिस दिया गया।

वहीं महामाया खाद भंडार की भी जांच हुई।

पलारी और सण्डी में भी निरीक्षण

जिला टीम ने पलारी विकासखंड के कई कृषि केंद्रों जैसे – कृषि सेवा केंद्र पलारी, मुन्ना भाई कृषि सेवा केंद्र सण्डी और वर्मा कृषि सेवा केंद्र सण्डी का भी निरीक्षण किया।

यहां पर बीज, कीटनाशक और मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं होने पर दुकानदारों को भी नोटिस जारी किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि किसानों से कोई धोखा न हो, इसके लिए जिले भर में अब सख्त निगरानी रखी जाएगी। निरीक्षकों और मैदानी अमले को कड़ाई से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिन भी कृषि केंद्रों में अनियमितता मिलेगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि किसानों को सही और सुरक्षित कृषि उत्पाद मिल सकें।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई