Baghpat’s Laddu Festival Incident: वॉच टावर गिरने से 7 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत शहर में जैन समुदाय द्वारा आयोजित ‘लड्डू महोत्सव’ के दौरान एक वॉचटावर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को उचित इलाज देने की भी बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार के तत्वावधान में मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव (लड्डू महोत्सव) के दौरान भगवान आदिनाथ के अभिषेक का कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। इस दौरान हादसा हुआ। बागपत के एडीएम पंकज वर्मा ने हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और घायलों को हर संभव मदद दी जा रही है।

40 लोग घायल हुए है

बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि एक लकड़ी का ढांचा गिरने से करीब 40 लोग घायल हो गए थे। 20 लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि बाकी 20 लोग अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि वॉचटावर गिरने से 20-25 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और राहत कार्य जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई