मरीन लाइंस कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुआ बाबा सिद्दीकी का शव, राजकीय सम्मान के साथ विदाई

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी के शव को रविवार की शाम मुंबई के मरीन लाइंस कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में विभिन्न दलों के प्रमुख नेता, हस्तियां और आम लोग मौजूद रहे।

इससे पहले उनके घर के बाहर जनाजे की नमाज अदा की गई। शनिवार की रात सिद्दीकी पर गोलीबारी की गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन थोड़ी ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया था।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button