राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूर्ति स्थापना का प्रयास: छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के छह सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के तुमगांव थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला तब सामने आया जब नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग कर्मचारी कमलेश पटेल ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोग एनएचएआई की भूमि पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित कर रहे थे। इससे रायपुर–सरायपाली रोड पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने लगी।

सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश दी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मूर्ति स्थापना की कोशिश जारी रखी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद हाईवे पेट्रोलिंग कर्मचारी की शिकायत पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 285, 3(5) और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 8B के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तार छह लोगों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

घटना करणी कृपा प्लांट के सामने हुई बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई