Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

देशभर में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमले, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जताई चिंता, सख्त कार्रवाई की मांग

देश के अलग-अलग हिस्सों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं और अन्य कश्मीरियों पर हो रहे हमलों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गहरी चिंता जताई है। पार्टी ने इन घटनाओं को गंभीर और अस्वीकार्य बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और कश्मीरियों की सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस का कहना है कि हाल के दिनों में देशभर से कश्मीरियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं से बाहर रहकर काम कर रहे कश्मीरियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर के बाहर रहने वाले हर कश्मीरी की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने कहा कि इस तरह के हमले बेहद परेशान करने वाले हैं और इन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे कृत्य केवल सुर्खियां बटोरने और प्रचार पाने के लिए किए जाते हैं, लेकिन जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, ऐसे तत्व स्थिति का फायदा उठाते रहेंगे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने प्रशासन से मांग की है कि हमलों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कश्मीरी जहां भी रहते या काम करते हैं, वहां खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। पार्टी ने नफरत से प्रेरित हिंसा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की भी अपील की है।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र में कश्मीरी शॉल विक्रेता जहांगीर अहमद पर हमला किया गया था, जिसमें वह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ऐसे मामलों के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी कश्मीरी व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा है कि बढ़ती घटनाओं पर तत्काल लगाम लगाना जरूरी है और सरकार को साफ संदेश देना चाहिए कि देश में किसी भी नागरिक के साथ उसकी पहचान के आधार पर हिंसा या भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई