Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

व्हाइट हाउस के करीब गार्ड्स पर हमला, अफगानी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप ने दिखाई सख्ती

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड के जवानों पर गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया है। बुधवार दोपहर हुई इस घटना में वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान नियमित गश्त पर थे तभी अचानक एक हमलावर ने कोने से निकलकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमला इतना तेज़ और अप्रत्याशित था कि उन्हें बचाव का मौका तक नहीं मिल पाया।

घायल जवानों में एक महिला गार्ड भी शामिल हैं, जिन्हें पहले सीने में गोली मारी गई और गिरने के बाद सिर में दूसरी गोली दागी गई। दूसरे जवान की हालत भी नाज़ुक बताई जा रही है। जवाबी कार्रवाई में पास मौजूद तीसरे गार्ड ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए हमलावर को काबू कर लिया और घायल अवस्था में उसे हिरासत में सौंप दिया।

आरोपी की पहचान अफगानी मूल के 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है, जो अफगानिस्तान से प्रवास कर अमेरिका आया था और ‘ऑपरेशन एलाइज वेलकम’ के तहत शरण लेकर वहां रह रहा था। शुरुआती जांच में सुरक्षा अधिकारियों को यह शक है कि हमला पूर्व नियोजित और एक साजिश का हिस्सा हो सकता है।

FBI सहित फेडरल एजेंसियों ने अब इसे संभावित आतंकी घटना मानते हुए जांच अपने हाथ में ले ली है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि क्या आरोपी के किसी आतंकी संगठन से संबंध हैं और इस घटना के पीछे उसका असल मकसद क्या था। फिलहाल, हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसे आतंकी मंशा से जुड़े एंगल के साथ गहराई से परखा जा रहा है।

घटना सामने आने के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने हमलावर को “सड़क पर गश्त कर रहे सैनिकों पर हमला करने वाला जानवर” कहते हुए सख्त सज़ा देने की खुली चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने घायल जवानों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी की और कहा कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

सुरक्षा एजेंसियां अब घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों का तकनीकी, फॉरेंसिक और डिजिटल स्तर पर विश्लेषण कर रही हैं। इस घटना ने पिछली शरण नीति, सुरक्षा सत्यापन प्रक्रिया और राजधानी की सुरक्षा तैयारियों पर भी गंभीर चर्चाओं को एक बार फिर हवा दे दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई