Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

आतिशी का 21 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह, मुकेश अहलावत होंगे नए कैबिनेट मंत्री, ये विधायक भी लेंगे शपथ 

नई दिल्ली: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के नाम की घोषणा होने के बाद अब नए मंत्रियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. आतिशी का 21 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह है. ऐसे में, नए मंत्री के रूप में मुकेश अहलावत का नाम सामने आया है. मुकेश कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे. वो सुल्तानपुरी से विधायक हैं. यह अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं. यह राजकुमार आनंद की जगह लेंगे.

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा कि आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी, उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकार के गठन के प्रस्ताव के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा था.

इससे पहले, मंगलवार अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले अपने उत्तराधिकारी के तौर पर आतिशी को चुना था. मंगलवार शाम राजनिवास पहुंचे केजरीवाल ने अपना इस्तीफा एलजी का सौंपा. इस दौरान उनके साथ आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था. उपराज्यपाल ने दोनों प्रस्तावों को बुधवार मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेज दिया. इसमें 21 सितंबर को आतिशी को शपथ दिलाने का प्रस्ताव भी एलजी ने राष्ट्रपति को दी. यह फाइल केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजी गई.

 

आतिशी के साथ यह 5 मंत्री लेंगे शपथ:

. गोपाल राय

2. कैलाश गहलोत

3. सौरभ भारद्वाज

4. इमरान हुसैन

5. मुकेश अहलावत

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई