दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सर्वर में गड़बड़ी, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के सर्वर में तकनीकी खराबी आने से उड़ानों का संचालन प्रभावित हो गया। इस गड़बड़ी के चलते 100 से अधिक फ्लाइट्स के प्रस्थान और आगमन में देरी दर्ज की गई है।
एटीसी अधिकारियों के मुताबिक, सर्वर में आई तकनीकी समस्या के बाद तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है ताकि उड़ान संचालन दोबारा सामान्य हो सके। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइंस से उड़ान की स्थिति की जानकारी लेते रहें।
इंडिगो और एयर इंडिया जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और आधिकारिक स्रोतों से ही अपडेट लेने की अपील की है।





