Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

विधानसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा आज, दो रैलियों को करेंगे संबोधित

जम्मू: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियां प्रचार अभियान में जुट गई हैं. कांग्रेस और नेशनल कॉफ्रेंस के बीच सीटों का गठबंधन भी हो चुका है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी इस बार निर्दलियों को मजबूत करने में जुटी है. बीजेपी ने कहा कि हमारी पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी.
इसी सिलसिले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक राहुल आज केंद्र शासित प्रदेश में दो रैलियों को संबोधित करेंगे. बता दें, राहुल गांधी तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए जम्मू-कश्मीर में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी का एक विशेष विमान सुबह 10 बजे जम्मू हवाई अड्डे पर उतरेगा. हवाई अड्डे से राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से रामबन जिले के संगलदान जाएंगे, जहां वह सुबह करीब 11 बजे पार्टी उम्मीदवार विकार रसूल वानी के समर्थन में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करेंगे. संगलदान जम्मू संभाग के रामबन जिले में बनिहाल विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है.

बनिहाल सीट पर बंटवारे पर सहमति नहीं बनने के बाद कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं. संगलदान से गांधी कश्मीर के अनंतनाग जिले के डूरू विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे. दोपहर 12.30 बजे राहुल पार्टी उम्मीदवार जीए मीर के पक्ष में डूरू विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करेंगे.
चुनाव आयोग ने तीन चरणों में यहां मतदान कराने के आदेश दिए हैं. पहले चरण में18 सितंबर को, दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे और अंतिम चरण में 1 अक्टूबर को वोट डालें जाएंगे. बता दें, कांग्रेस और एनसी ने चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की है जिसके अनुसार एनसी 52 सीटों पर और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. गठबंधन ने दो सीटें छोड़ी हैं, एक सीपीआई(एम) के लिए और एक पैंथर्स पार्टी के लिए. वहीं, चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को आएंगे.

जम्मू संभाग की पांच सीटों नगरोटा, भद्रवाह, बनिहाल और डोडा तथा कश्मीर संभाग की सोपोर में दोनों दल एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे, जिसे गठबंधन ‘दोस्ताना मुकाबला’ कहा जा रहा है. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिनमें से 47 कश्मीर में और 43 जम्मू में हैं. इनमें से नौ सीटें एसटी के लिए और सात एससी के लिए आरक्षित हैं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई