रायगढ़ में मारपीट और पथराव की घटना, टिपर चालक समेत तीन लोग घायल

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार शाम मारपीट और पथराव की गंभीर घटना सामने आई है। चार लोगों ने मिलकर एक टिपर चालक और उसके दो साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और वाहनों में जमकर पथराव भी किया।

घटना एनटीपीसी कोयला खदान रायकेरा के अंतर्गत वीपीआर कंपनी के चेक पोस्ट नया सेंट्रल स्टोर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, सहडोल जिले के ग्राम धांधुकोइ निवासी सिवेन्द्र सिंह गोंड़ (31) वीपीआर कंपनी में टिपर वाहन चालक के रूप में कार्यरत है। रविवार शाम वह अपने साथी प्रदीप कुमार यादव और पोकलेन मशीन ऑपरेटर अनिल कुमार यादव के साथ ड्यूटी पर था।

इसी दौरान बिच्छीनारा गांव निवासी परशुराम एक्का, फूलप्रकाश एक्का, मदन चौहान और घुरउ वहां पहुंचे और आरोप लगाने लगे कि केसीसीएल कंपनी ने उनके काम का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वीपीआर कंपनी का काम नहीं करने देंगे। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

जब सिवेन्द्र और उसके साथियों ने विरोध किया तो चारों ने मिलकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। सिवेन्द्र को हाथ और कमर में, जबकि उसके साथियों को शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने वाहनों में भी पथराव किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई