स्पा संचालक से वसूली के आरोप में घिरे ASP राजेंद्र जायसवाल, गृहमंत्री बोले-होगा निलंबन

बिलासपुर/मरवाही।बिलासपुर जिले के निवर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे एक स्पा संचालक द्वारा गोपनीय रूप से रिकॉर्ड किए जाने का दावा किया गया है। स्पा संचालक का आरोप है कि एएसपी राजेंद्र जायसवाल उनसे स्पा संचालन के बदले पैसों की वसूली कर रहे थे।

संचालक का कहना है कि पैसे देने से इनकार करने पर उन्हें एएसपी के दफ्तर बुलाया गया, जहां यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया। पीड़ित ने स्पष्ट किया है कि उनके स्पा में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं होती, इसके बावजूद उनसे पैसे मांगे जा रहे थे। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को लिखित शिकायत दी है और ऑडियो-वीडियो साक्ष्य भी सौंपे हैं।

मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित किया जाएगा। गृहमंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी भी जताई है।

इधर, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वायरल वीडियो, ऑडियो क्लिप और शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कार्रवाई होती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई