नक्सली हमले में शहीद हुए ASP आकाश राव गिरीपूंजे

सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

सुकमा।  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। इस विस्फोट में कोंटा डिविजन के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद हो गए।

वहीं, कोंटा थाना प्रभारी (TI) सहित कुछ अन्य जवान घायल हुए हैं। नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का ऐलान किया था। इसे ध्यान में रखते हुए ASP आकाश राव अपनी टीम के साथ इलाके में पैदल गश्त पर निकले थे। गश्त के दौरान डोंड्रा के पास आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए।

फोर्स रवाना, घायलों का इलाज जारी

ब्लास्ट के बाद मौके के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल रवाना किए गए। घायलों को कोंटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, नक्सली अब बम या IED को जमीन में दो फीट से अधिक गहराई में दबाते हैं। सुरक्षा बलों के पास ऐसी कोई तकनीक नहीं है जो इतनी गहराई में लगे विस्फोटकों का पता लगा सके। बीजापुर हमले में भी ऐसा ही हुआ था, जिसमें 9 जवान शहीद हुए थे।

जवानों की आंखें नम, माहौल गमगीन

शहीद ASP आकाश राव गिरीपूंजे की शहादत से साथी जवानों में शोक की लहर है। कई जवान मौके पर फूट-फूटकर रोते नजर आए। राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने शोक व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को सलाम किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई