Asia Cup 2025: ‘गनशॉट’ सेलिब्रेशन पर बवाल, सजा से बचने के लिए पाकिस्तानी बल्लेबाज ने लिया धोनी और कोहली का नाम

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुआ विवाद अब आईसीसी की दहलीज तक पहुंच गया है। पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद मैदान पर ‘गनशॉट’ सेलिब्रेशन किया, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया। भारत ने इसे लेकर आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई, खासकर पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में इस जश्न को संवेदनशील मानते हुए।

आईसीसी की सुनवाई में पेश होकर फरहान ने सफाई दी कि यह उनका निजी जश्न था, जो पठान संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शादियों और खुशी के मौकों पर ऐसे इशारे आम हैं और इसमें किसी तरह की राजनीतिक भावना नहीं थी। इतना ही नहीं, फरहान ने बचाव में कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली भी कभी-कभी जश्न के दौरान ऐसे गन-जेस्चर कर चुके हैं। माना जा रहा है कि फरहान को मैच फीस का कुछ प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ सकता है, लेकिन बैन की संभावना कम है।

दूसरी ओर, तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भी विवादों में घिरे। उन्होंने मैच के दौरान ‘6-0’ का इशारा किया और विमान गिराने जैसी एक्टिंग की थी। इस पर भी भारत ने आपत्ति जताई। हालांकि, आईसीसी सुनवाई में रऊफ ने साफ किया कि इस इशारे का भारत से कोई लेना-देना नहीं है और इसका कोई ठोस अर्थ नहीं है। ऐसे में उनके सजा से बचने की पूरी संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button