आशा भोसले का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार,आखिरी दर्शन के लिए 4 घंटे तय

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनके निधन की खबर से पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर है।

गायिका के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।

इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय लिया है।

आशा भोसले, महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। उन्होंने अपने लंबे करियर में हजारों गाने गाकर संगीत जगत में अमिट छाप छोड़ी।

नेताओं और कलाकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा कि आशा भोसले का जाना एक युग का अंत है और उनका संगीत हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई