भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार, बोले – कांग्रेस ने 5 साल डर का माहौल बनाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उठाए गए सवालों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में प्रदेश में भय का माहौल बना दिया था, ऐसे में अब उनके सवाल उठाना उचित नहीं है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में नशे और नक्सलवाद के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कहीं भी कोई घटना होती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई होती है। उन्होंने साफ कहा कि अपराधी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

भोपाल रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में अरुण साव ने बताया कि वे भारत सरकार द्वारा आयोजित शहरी आवास मंत्रियों की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। इस बैठक में चार राज्यों के शहरी आवास मंत्री शामिल होंगे और केंद्र सरकार की परिवर्तित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई