AREST: दुकानदार ने फ्री मीट देने से किया इनकार, ग्राहक ने दुकान के बाहर फेंका कंकाल; हुआ गिरफ्तार

 तमिलनाडु। तमिलनाडु के चेट्टीपट्टी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्राहक ने फ्री मीट न मिलने पर दुकानदार के सामने कंकाल फेंक दिया। इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना तब हुई जब कुमार नामक एक व्यक्ति मीट की दुकान में गया और दुकानदार मनियारसन से मुफ्त मीट की मांग की। दुकानदार ने मना किया तो कुमार ने गुस्से में आकर बदला लेने की योजना बनाई। वह एक कब्रिस्तान में काम करता था और वहां से एक सड़ी-गली लाश चुराकर उसे दुकान के बाहर फेंक आया। पुलिस ने बताया कि कुमार ने दुकानदार को धमकी दी थी कि वह उसे इलाके में काम करने नहीं देगा। इसके बाद आरोपी ने लाश दुकान के बाहर फेंक दी और फरार हो गया।

इलाके में दहशत

घटना से इलाके में दहशत फैल गई और दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। लाश देखकर दुकानदार ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया और वापस कब्रिस्तान पहुंचा दिया। लाश फेंकने वाले की पहचान करके पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई