Health: आप गुड़ खा रहे है या ज़हर? ऐसे करें असली और नकली गुड़ की पहचान।

Health: कही आप नकली गुड़ तो नहीं खा रहे ? इस मिलावट भरे दौर में गुड़ खरीदने से पहले उसकी शुद्धता की जांच कर लेना बहुत जरूरी होता है.
तो चलिए, हम आपको कुछ आसान तरीके बताते हैं, जिनसे आप असली और नकली गुड़ को पहचान सकते हैं:
1 असली गुड़ का रंग गहरा ब्राउन होता है, जबकि मिलावटी गुड़ हल्का ब्राउन या पीला होता है।
2 असली गुड़ को गर्म करने पर धीरे-धीरे पिघल कर गाढ़ी चाशनी जैसा बनता है, जबकि नकली गुड़ तेज़ी से पिघलकर पानी जैसा पतला हो जाता है।
तीसरी जांच में आप ये कर सकते हैं की एक कांच के गिलास में पानी भरें और उसमें गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े डालें। अगर गुड़ पूरी तरह पानी में घुल जाए और 30-40 मिनट के बाद पानी साफ रहे, तो यह असली गुड़ है। वहीं, अगर गुड़ गिलास की सतह पर चिपकने लगे, तो यह मिलावटी हो सकता है।
तो अगली बार जब आप गुड़ खरीदें, इन सरल स्टेप्स से उसकी शुद्धता जांचना न भूलें। इससे न केवल आपको असली गुड़ मिलेगा, बल्कि आप अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का भी ख्याल रख पाएंगे।





