Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

श्रेयस अय्यर को लगा एक और झटका, मुंबई टी20 लीग में भी फ्लॉप रहे कप्तान

मुंबई:टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए बीते कुछ दिन बेहद मुश्किल साबित हो रहे हैं। आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार के सदमे से वह उबर भी नहीं पाए थे कि अब मुंबई टी20 लीग में भी उनकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही।

आईपीएल 2025 में अय्यर ने पंजाब किंग्स को 11 साल बाद फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। पूरे सीजन उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन फाइनल में वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए और टीम 191 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। इस हार के महज तीन दिन बाद वह मुंबई टी20 लीग में सोबो मुंबई फाल्कन्स की कप्तानी करते हुए मैदान में उतरे, लेकिन यहां भी उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया।

6 जून को खेले गए मुकाबले में ट्रायंफ्स नाइट्स के खिलाफ जब अय्यर बल्लेबाज़ी करने उतरे तो फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन वह 19 गेंदों पर सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। यह उनके लिए एक और झटका साबित हुआ। हालांकि इस बार उनकी टीम को जीत जरूर मिली।

मैच के दौरान जब अय्यर आउट हुए तो टीम का स्कोर सिर्फ 75 रन था और 4 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद युवा बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी (25 गेंदों में 42 रन), विनायक नारायण (21 गेंदों में 33 रन) और आकाश प्रवीण (नाबाद 30 रन) की उम्दा पारियों ने टीम को 146 रन के लक्ष्य तक पहुंचा दिया और मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया।

श्रेयस अय्यर के लिए यह लगातार दूसरा झटका है, लेकिन टीम की जीत उन्हें कुछ राहत जरूर दे सकती है। आने वाले मैचों में वह अपनी फॉर्म में वापसी कर पाएंगे या नहीं, इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई