रायपुर: नए मुख्य सचिव का ऐलान जल्द, कैबिनेट बैठक शुरू: सुब्रत साहू का नाम सबसे आगे

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव (सीएस) के नाम का ऐलान जल्द हो सकता है। मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज रिटायर हो रहे हैं।

रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से अचानक मुलाकात की थी। इसे राजनीतिक और प्रशासनिक तौर पर अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात की तस्वीरें सीएम सचिवालय ने जारी की हैं, जिसमें सीएम ने राज्यपाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। दोनों के बीच राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

अब बात करें नए मुख्य सचिव की तो इस पद के लिए सबसे बड़ा नाम सुब्रत साहू का सामने आ रहा है। वे 1992 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर हैं और देश के 50 प्रभावशाली आईएएस अधिकारियों में उनका नाम शामिल हो चुका है। फिलहाल वे धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं और रामलला तीर्थ दर्शन योजना में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कैबिनेट में कुछ नए मंत्रियों को भी शामिल किए जाने पर चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय जल्द ही बड़े फैसले ले सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई