जामगा से कोतरलिया के बीच बनाई गई है 8.4 किमी लंबी रेल लाइन

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चौथी विद्युतीकृत रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत जामगा और कोतरलिया स्टेशनों के बीच 8.402 किमी लंबी नई चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
स्टेशन केबिन, यार्ड और पैनल रूम का निरीक्षण
इस नई लाइन का जायजा लेने रेलवे सेफ्टी के एसई सर्कल आयुक्त बी. के. मिश्रा निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने कोतरलिया स्टेशन से निरीक्षण की शुरुआत की और वहां स्टेशन केबिन, पैनल रूम और यार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया।
मोटर ट्रॉली से किया ट्रैक का निरीक्षण
इसके बाद उन्होंने निरीक्षण टीम के साथ मोटर ट्रॉली से कोतरलिया से जामगा तक नई चौथी रेल लाइन की जांच की। इस दौरान उन्होंने इंटरलॉकिंग सिस्टम, क्रॉसिंग, प्वाइंट्स, ओएचई लाइन, पुल, सिग्नलिंग उपकरणों समेत परिचालन और संरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का गहन अध्ययन किया और अधिकारियों से जरूरी चर्चा भी की।





