अमित शाह जल्द आएंगे छत्तीसगढ़, नक्सल ऑपरेशन के बहादुर जवानों से करेंगे मुलाकात

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे नक्सल ऑपरेशन में शामिल बहादुर जवानों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
अमित शाह ने खुद एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में नक्सलवाद के खिलाफ जो अभियान चलाए गए, उनमें अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से उन्होंने मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है।
शाह ने बताया कि वे उन जांबाज़ जवानों से मिलने के लिए उत्सुक हैं, जिन्होंने अपनी बहादुरी से इन ऑपरेशनों को सफल बनाया। उन्होंने कहा, “मैं जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर इन जवानों से मिलूंगा।”
अमित शाह ने यह भी कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं।





