भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद, सरकार बोली- ट्विटर अकाउंट हैक हुआ

इस्लामाबाद, 9 मई 2025 भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की आर्थिक हालत डगमगाने लगी है। युद्ध की स्थिति में सिर्फ दो दिनों में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। गुरुवार सुबह पाकिस्तान सरकार के इकनॉमिक अफेयर्स डिवीजन के ट्विटर (अब एक्स) अकाउंट से एक ट्वीट किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय और वर्ल्ड बैंक से तत्काल कर्ज मांगा गया।

ट्वीट में कहा गया, “पाकिस्तान सरकार ने दुश्मन द्वारा भारी नुकसान के बाद अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से और अधिक ऋण की अपील की है। बढ़ते युद्ध और शेयर बाजार में गिरावट के बीच, हम अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से तनाव कम करने में मदद की अपील करते हैं।”

ट्वीट के सार्वजनिक होते ही वैश्विक मीडिया और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इसे पाकिस्तान की आर्थिक कमजोरी और भारत के साथ युद्ध में पीछे हटने की निशानी माना गया। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने सफाई दी कि इकनॉमिक अफेयर्स डिवीजन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था और यह ट्वीट उनके अधिकारिक विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करता। मंत्रालय ने रॉयटर्स को बताया कि वे एक्स (ट्विटर) से इस अकाउंट को बंद करवाने के लिए संपर्क कर रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव 7 मई से बढ़ा है। दोनों देशों की ओर से ड्रोन और रॉकेट हमले किए गए हैं, जिससे कई सीमावर्ती इलाकों को खाली कराना पड़ा। भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों को भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने निष्फल कर दिया।

पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय कर्ज की अपील और फिर उसे झुठलाने की कोशिश उसकी आंतरिक स्थिति की गंभीरता को दर्शाती है। विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान की सैन्य और आर्थिक व्यवस्था इस संघर्ष के बोझ को अधिक दिनों तक नहीं सह पाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button