Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अलविदा जुम्मा मुबारक 2025: रमजान के आखिरी जुमा पर कड़ी सुरक्षा, छतों और सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक

आज रमजान महीने का आखिरी जुम्मा है, जिसे ‘अलविदा जुम्मा’ कहा जाता है। इस खास मौके पर देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करेंगे। अलविदा जुम्मा की नमाज को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर

संभल, मेरठ, लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके अलावा, पुलिस बल तैनात कर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

छतों और सड़कों पर नमाज पर रोक

संभल के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने बताया कि पारंपरिक स्थानों पर नमाज अदा करने की पूरी छूट होगी, लेकिन छतों और सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि छतों पर भीड़ जमा होने से हादसों का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।

अलविदा जुम्मा के मौके पर सोशल मीडिया पर भी खास नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने सभी समुदायों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। एएसपी श्रीश चंद्र ने कहा कि सभी लोग परंपरागत मस्जिदों और ईदगाहों में ही नमाज अदा करें और किसी भी अफवाह या गैरकानूनी गतिविधि में शामिल न हों।

अलविदा जुम्मा रमजान के पवित्र महीने का आखिरी जुमा होता है, जिसे लाखों लोग इबादत और दुआओं के साथ मनाते हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई